नसों की बीमारी क्या होती है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:15

क्या आपको भी परेशान करता है नसों का दर्द?

बदलती जीवनशैली और लगातार कई घंटे तक एक ही पुजिशन में बैठे रहने की आदत की वजह से नसों में दर्द होना आम बात हो गई है। नसों में दर्द की समस्या से राहत पाना आसान है, लेकिन अगर सही वक्त पर इलाज शुरू किया जाए तो। इसलिए आज इस आर्टिकल में नसों में दर्द से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानेंगे।

नसों का दर्द (Nerve pain) या न्यूरेल्जिया समस्या क्या है?


नसों का दर्द (Nerve pain) न्यूरेल्जिया या न्यूरोपेथिक दर्द के नाम से भी जाना जाता है। नसों का दर्द (Nerve pain) तब होता है जब एक स्वास्थ्य समस्या दिमाग तक संवेदना पहुंचाने वाली तंत्रिकाओं को प्रभावित करती है। यह एक विशेष प्रकार का दर्द होता है, जो अन्य दर्द के मुकाबले अलग अहसास कराता है। नसों के दर्द में अक्सर शूटिंग (Shooting), छुरा घोंपने या जलन का अहसास होता है। कई बार यह बेहद ही तेज होती है और अचानक बिजली के झटके के समान महसूस होता है।


न्यूरोपैथिक दर्द वाले लोग अक्सर स्पर्श या ठंड के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। यह लोग स्टिमुली (उत्तेजनाओं) के परिणामस्वरूप दर्द का अनुभव कर सकते हैं जो सामान्य रूप से दर्दनाक नहीं होता है। जैस त्वचा की ब्रशिंग। रात के वक्त नसों का दर्द न एक गंभीर समस्या बन जाता है। इस दौरान यह हल्का या गंभीर हो सकता है। किसी बीमारी या चोट से तंत्रिकाओं के क्षतिग्रस्त होने से नसों का दर्द (Nerve pain) होता है। तंत्रिकाओं को हुए इस नुकसान से नसें दिमाग तक गलत संकेत भेजती हैं। यह गलत संकेत दर्द के होते हैं, जिससे नसों का दर्द होता है।


आमतौर पर यह समस्या बीमारी (डायबिटीज या विटामिन बी12 की कमी) या दिमाग, स्पाइनल कॉर्ड या तंत्रिका में चोट लगने से होती है। जिन लोगों को नसों का दर्द होता है, उनकी नींद, सेक्स, काम और एक्सरसाइज में हस्तक्षेप की समस्या सामने आती है। जिन लोगों को नसों का दर्द (Nerve pain) होता है, वो अक्सर गुस्सैल और निराश हो जाते हैं। उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन हो सकता है।



नसों का दर्द और इसके प्रकार (Types of Nerve pain)


नसों का दर्द (Nerve pain) निम्नलिखित प्रकार का हो सकता है:


पोस्ट हर्पेटिक (Post herpetic): यह दाद के दानों के जैसे समान हिस्से को प्रभावित करता है। हर्पीस जोस्टर (Herpes zoster) होने के बाद यह आपको हो सकता है।
ट्रिगेमिनल (Trigeminal): यह नसों का दर्द जबड़े या गाल में दर्द का कारण बनता है।
ओक्किपिटल (occipital): यह खोपड़ी (Skull) के बेस पर दर्द का कारण बनता है, जो सिर के पीछे होते हुए पेल्विक और गुप्तांगों में दर्द का कारण बनता है। हालांकि नसों का दर्द का इलाज का तरीका अलग-अलग हो सकता है। नसों के दर्द का इलाज करने से पहले इसके कारण को जानना बेहद जरूरी है। इस समस्या का इलाज ही न्यूरोलॉजी समस्या के इलाज का पहला चरण है।




नसों के दर्द के लक्षण (Symptoms of Nerve pain)


शूटिंग, जलन या छुरा घोंपने जैसे दर्द का अहसास
कंपकंपाहट और सुन्नता या सुई जैसी चुभन का अहसास
अचानक होने वाला दर्द या किसी अहसास के बिना होने वाला दर्द
अचानक उठने वाला दर्द, जो दर्दनाक न हो जैसे किसी चीज के विरुद्ध रबिंग का अहसास, ठंडे तापमान में होने का अहसास या बालों में ब्रशिंग
अप्रिय और असामान्य क्रॉनिक झंझनाहट का अहसास
सोने या आराम करने में परेशानी आना
भावनात्मक समस्याएं जैसे क्रॉनिक दर्द के बाद, नींद न आना और अहसास को अभिव्यक्त करने में परेशानी



उपरोक्त लक्षणों के अलावा न्यूरोलॉजी की समस्या के कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

नसों के दर्द के कारण (Cause of Nerve pain)

नसों का दर्द का कारण दुर्घटना
ऐसे कई कारण होते हैं, जिनकी वजह से नसों का दर्द होता है। मांसपेशियों, ऊत्तकों या जोड़ों में आई चोट नसों का दर्द पैदा करती है। उदाहरण के लिए कमर, पैर और हिप की समस्याएं या ऐसी चोटें जो तंत्रिका को लंबा नुकसान पहुंचाती हों। हालांकि, समय के हिसाब से चोट में राहत मिलती है, लेकिन तंत्रिका की चोट ठीक नहीं होती है। जो नसों का दर्द पैदा करती है। नतीजतन दुर्घटना के कई वर्षों के बाद आपको लगातार दर्द का अहसास होता है। दुर्घटनाएं या चोटें स्पाइन को प्रभावित कर सकती हैं। इसकी वजह से आपको नसों का दर्द हो सकता है। स्पाइनल कॉर्ड के आसपास तंत्रिका के फाइबर मौजूद होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info